विप्र फाउंडेशन जोन-11 पंजाब ने आरोग्य सिद्धी अनुष्ठान का संकल्प किया।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-11 पंजाब ने आरोग्य सिद्धी अनुष्ठान का संकल्प किया।

फाजिलका 25 अप्रैल 2020 । विप्र फाउंडेशन के चार दिवसीय संकल्प निमित्त अक्षय तृतिया 25अप्रैल से 28अप्रैल 2020 आद्य श्री शंकराचार्य ज्यन्ती तक श्री सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला फाजिलका के प्रिंसीपल श्री रामस्वरूप शास्त्री जी के नेतृत्व में विद्यार्थीगण सहित लोक-कल्याणार्थ मंत्र जाप का संकल्प किया। अरोग्य सिद्धी अनुष्ठान के इस विराट अनुष्ठान में ब्रह्मतेज से परिपूर्ण इस क्षेत्र में तो मानो आरोग्य अनुष्ठान हेतु जनज्वार उमड़ पड़ा है। चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन, थाली संकल्प के उपरान्त महामारी नाशक मंत्र का जाप करने का संकल्प लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष श्री सहदेव शर्मा ने बताया कि विप्रफाउण्डेशन पंजाब की ओर से कुल 501 माला मंत्र जाप का निर्णय किया है और भोजन १०० थाली अबोहर से लगातार सेवा दी जा रही है और 100 थाली फाजिलका से, 51 थाली अमृतसर से, 51 थाली चंडीगढ़ से और भटिण्डा मलोट से 200 थाली करीब भोजन दिया जायेगा। कुछ लोगों ने चलते हुए लंगरो में नगद भुगतान के रूप सेवा की है। इस संकल्प में प्रदेशाध्यक्ष श्री सहदेव सारस्वत, प्रदेश महामंत्री श्री अशोक कुमार शर्मा, एवं श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई।

More from Zonal News