विप्र फाउंडेशन जोन-11 पंजाब ने मनाई श्री परशुराम जयन्ती।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-11 पंजाब ने मनाई श्री परशुराम जयन्ती।

अबोहर, 25 अप्रैल 2020 । विष्णु भगवान के छटे अवतार श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शनिवार रात को विप्र फाउंडेशन जोन-११ के आह्वान पर विप्र बंधुओं ने अपने घरों में दीपमाला जला कर अपने आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम की पूजा की तथा देश और दुनिया में व्याप्त कोरोना महामारी से सब को बचाने तथा सब का कल्याण करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर एक दीपक कोरोना योद्धा, देश के रक्षक जवानों, सुरक्षाबलों, डॉक्टर्स और नर्सों के सम्मान में भी प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री सहदेव शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री अनिकेत भरद्वाज, श्री संजय वशिष्ठ, श्री बाबूराम शर्मा, श्री सीताराम शर्मा, श्री मनमोहन कालिया, श्री मनीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी दीप प्रज्ज्वलित किये।

More from Zonal News