विप्र फाउंडेशन जोन-3 गुरुग्राम इकाई ने की मास्क वितरण अभियान की शुरुआत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

गुरुग्राम, 4 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन के प्रतिष्ठित अभियान सात दिन में सात लाख मास्क वितरण की देश के 21 शहरों में एक साथ शुरुआत की गयी। इस अभियान के प्रथम दिन पुरे देश में एक लाख मास्क का वितरण किये गए। प्रदेशाध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल सहित कई स्थानों पर मास्क वितरण किया गया और अगले 2-3 दिन में 20 हजार मास्क वितरित किए जाएंगे तथा हनुमान जयंती तक 30000 मास्क के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महामंत्री श्री योगेश कौशिक ने बतया कि मास्क वितरण अभियान के प्रथम दिन इसकी शुरुआत जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, मुम्बई, कोलकाता, सूरत, रानीगंज, गुरुग्राम सहित 21 शहरों से की गई। विप्र फाउंडेशन जोन-३ की प्रभारी डॉक्टर सविता व मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल के प्रशासक डॉक्टर नीरज यादव को 5000 हजार मास्क सौंपे। इसके अलावा लगभाग 1500 मास्क अस्पताल में पुलिस चोकी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, बसई रोड पर दुकान, रहडी रिक्शा वालो सहित अन्य को भी मास्क मास्क वितरण किये गए। इस अभियान में विफा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ, प्रदेश महामंत्री योगेश कौशिक, कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा, उप्पाध्यक्ष दया चंद वशिष्ठ, ज़िला महामंत्री अनिल अत्रि, नरोत्तम वत्स, निखिल, रविशंकर भारद्वाज , अंकित भारद्वाज आदि शामिल थे। योगेश कौशिक बे बताया की फ़रीदाबाद में 5000 मास्क,रेवाड़ी में 2000 मास्क व नारनौल में 2000 मास्क बाँटे जा रहे है।

More from Zonal News