विप्र फाउंडेशन जोन-3 गुड़गांव द्वारा खाद्द्य सामग्री वितरण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

गुड़गांव, 26 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन गुड़गाँव द्वारा जरूरतमन्दों को निःशुल्क सूखे भोजन की सामग्री के पैकेट वितरित किये गए। इन प्रत्येक पैकेट में 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो चावल, 1 किलो रिफाइन तेल, 1 किलो चीनी, 250 ग्राम चाय पत्ती,1 पाकेट लाल मिर्च ,1 पैकेट धनिया,1 पैकेट हल्दी, 1 किलो नमक , 1 किलो आलू और 1 किलो प्याज़ है, कुल मिला कर रसोई का पूरा सामान उपलब्ध है। विफा के सदस्य गरीब इलाकों एवं झुग्गी-झोंपड़ियों में वितरण का कार्य कर रहे है। अभी थोड़ी देर पहले लक्ष्मण विहार से एक परिवार का फोन विफ़ा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ के पास आया की वो बहुत मुसीबत में है और घर पर ख़ाने के लिए कुछ भी नहीं है। हमने उनके घर का पता लेकर तुरंत खाद्य सामग्री विफ़ा के युवा कार्यकर्ता अंकित भारद्वाज द्वारा उन्हें पहुँचाई। इस अभियान मे विफ़ा हरियाणा के संरक्षक श्री योगेश हिलालपुरिया, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ, प्रदेश महामंत्री योगेश कौशिक, प्रदेश कोओर्डिंटोर राजेश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाचंद शर्मा एक टीम बना कर सहयोग कर रहे है। यह अभियान आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगा।

More from Zonal News