विप्र फाउंडेशन झारसुगुड़ा इकाई की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन झारसुगुड़ा इकाई की बैठक संपन्न।

झारसुगुड़ा, 24 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन की जिला स्तरीय एवं चैप्टर स्तरीय बैठक रविवार को रेंगाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर मेंरखी गयी। इस बैठक में संगठनात्मक विचार विमर्श किया गया और झारसुगुड़ा तथा रंगाली की विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी के गठन एवं सदस्यता हेतु सभा में चर्चा की गयी। विप्र फाउंडेशन जोन-१० के संगठन महामंत्री श्री शरद शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति एवं उत्साह के साथ दोनों ही जगह से कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी आ चुके हैं शीघ्र अति शीघ्र हम उन्हें प्रभारी महोदय से स्वीकृत कराकर उन सभी के समक्ष आधिकारिक रूप से कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर झारसुगुड़ा तथा रंगाली के गणमान्य विप्रगण और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। श्री शर्मा ने बताया आज के कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट आप सभी के समक्ष कल तक रख दी जाएगी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामवतार जी व प्रांतीय महासचिव श्री शरद जी ने विस्तार पूर्वक संगठन के कार्यों और उद्देश्यों को सबके समक्ष रखा। सबके प्रिय श्री गोपाल जी (अध्यक्ष) और श्री बीरबल जी (सचिव) के नाम पर सर्वसम्मति बनी। सभी ने करतल ध्वनि के साथ विप्र फाउंडेशन रेंगाली के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण जी से कामना की। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री कमल किशोर जी शर्मा, श्री राजेंद्र जी शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण जी शर्मा, संबलपुर चैप्टर से अध्यक्ष श्री मनोज जी शर्मा उपाध्यक्ष श्री आनंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

More from Zonal News