विप्र फाउंडेशन नागपुर इकाई का वेबीनार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन नागपुर इकाई का वेबीनार।

नागपुर 24 मई 2020। विप्र फाउंडेशन नागपुर इकाई की कार्यकारिणी की बैठक वेबीनार के माध्यम से हुई। इस बैठक में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ ने अध्यक्षता की तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आर.के. ओझा भी उपस्थित थे। संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही, जो संगठन के कार्यों के प्रति उनकी जागरूकता भी दर्शा रही थी। अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने शिक्षा पर जोर दिया। विद्यमान स्थिति में युवाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने श्री आरके ओझा का अभिनंदन किया। साथ ही साथ संगठन में इतनी बड़ी संख्या में शामिल मातृशक्ति की पहल की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। अध्यक्ष महेंद्र शर्मा द्वारा विदर्भ एवं नागपुर कार्यकारिणी का परिचय दिया। संजय पालीवाल ने सभी का आभजर जताया जबकि हेमंत शर्मा नागपुर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय दिया। श्री राम किशन ओझा ने कोरोना संक्रमण के दौरान नागपुर इकाई द्वारा किए गए कार्य जिसमें 60 000 फूड पैकेट 722 अनाजों की पुटी, सैनिटाइजर, दवाइयां, मेडिकल उपचार एवं आर्थिक मदद तक शामिल होने की जानकारी दी।

More from Zonal News