विप्र फाउंडेशन नागपुर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर मयूर रथ पर झांकी।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

नागपुर, 5 मई 2019। विप्र फाउंडेशन एवं सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार, ५ मई २०१९ को नागपुर के हिंगणा रोड स्थित यशोदानगर के रेणुकामाता मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा निकली गयी। इस वर्ष भगवान श्री परशुराम को मनमोहक और आलौकिक मयूर रथ पर बिठाया गया। महामंत्री श्री त्रिलोकीनाथ सिंघरा ने बताया कि श्री परशुराम के जीवन चरित्र को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल इस तरह की शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। विप्र फाउंडेशन द्वारा तैयार किये गए इस मयूर रथ के साथ कई मनमोहक और आकर्षक झाँकियाँ भी निकली गयी। इन झांकियों में रेणुकामाता की अखण्ड जोत के दर्शन भी रेखा चतुर्वेदी और डॉ. प्रभावती वाजपेयी के नेतृत्व में कराया गया। इन झांकियों में स्केटिंग दल, शिवकालीन युद्धकला, महिला मण्डल द्वारा रास गरबा, शंखनाद के साथ वेद पाठ और भजनों की बयार साथ में चली। शोभा यात्रा की वापसी पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस पुरे आयोजन में संयोजक श्री जीतेन्द्र शर्मा, श्री महेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकिशन ओझा, श्री रामनारायण मिश्रा, श्री कैलाश शर्मा, श्री नरेंद्र जोग, श्री संजय पालीवाल, श्री प्रताप काशीकर, श्री अतुल देव, श्री आशीष शर्मा, श्री बृजेश व्यास, श्री ओ. पी. मिश्रा, श्री अरविन्द दुबे, श्री राजू मिश्रा, श्री विनोद पुरोहित, श्री अरविन्द अवस्थी, श्री विश्वनाथ कटे, श्री अजय डबीर, श्री पवन शर्मा, श्री महेंद्र भार्गव, श्रीमती ज्योति अवस्थी, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती शशि सिंघरा ने विशेष सेवाएं प्रदान की।

More from Zonal News