विप्र फाउंडेशन ने बूकना (सपोटरा) में स्व. पुजारी जी के परिवार को की 2 लाख की आर्थिक सहायता।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन ने बूकना (सपोटरा) में स्व. पुजारी जी के परिवार को की 2 लाख की आर्थिक सहायता।

सपोटरा (करौली), 9 अक्टूबर 2020 । विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D की ओर से बूकना (सपोटरा) में स्व. पुजारी जी के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में २ लाख की आर्थिक सहायता की। अभी बूकना में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीचि, प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय ने स्व. पुजारी की धर्मपत्नी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 2,00,000/- (2 लाख रुपये) नगद सौंपे हैं। प्रदेश महामंत्री श्री शान्तनु पाराशर ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के सपोटरा चैप्टर अध्यक्ष श्री दिनेश कुशमतिया, चैप्टर महामन्त्री श्री ओमप्रकाश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री चेतन शर्मा, चैप्टर सपोटरा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला सहित सपोटरा परिक्षेत्र के ब्राह्मण समाज विप्र फाउंडेशन के सैकड़ों विप्रजन घटनास्थल पर मौजूद रहे।

More from Zonal News