विप्र फाउंडेशन ने मुंबई में बहाई अध्यात्म की रसधार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

मुम्बई 09 दिसंबर 2019। विप्र फाउंडेशन के दशाब्दी सप्ताह के सन्दर्भ में विभिन्न जोनों ने अपने-अपने तरीके से दशाब्दी समारोह के आयोजन किये। जोन-१६ ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया वहीँ जोन-१२ महाराष्ट्र ने हरि सत्संग समिति के साथ मिल कर अध्यात्म से ओतप्रोत श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। ठाणे के होटल बिसावा में ९ दिसंबर २०१९ को प्रारम्भ हो कर १५ दिसम्बर २०१९ तक चलने वाली इस अध्यात्म कथा का प्रथम दिन शहर के धर्मावलम्बी महानुभावों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन कथा का रसास्वाद करने कथास्थल पर पहुंचे। जोन-१२ के प्रदेशाध्यक्ष श्री झिरमिरिया ने बताया कि कथा का समापन हवन की पूर्णाहुति के साथ होगा और भजन गायन, महाआरती, कलश वितरण एवं भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा। सात दिवसीय इस आयोजन में श्री महेश जोशी, श्री रमेश शर्मा,श्री सचिन शर्मा, श्यामकिशोर शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, श्री महावीर तावणिया और हरि सत्संग समिति के सभी पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

More from Zonal News