विप्र फाउंडेशन बसेड़ी ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन ।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन बसेड़ी ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन ।

बसेड़ी ( जयपुर), 12 फरवरी 2021। पुलिस निरीक्षक भर्ती विज्ञापन में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु में छूट की मांग करते हुए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बसेड़ी ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया है कि 3 फरवरी 2021 को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पुलिस निरीक्षक विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा एससी एसटी ओबीसी आदि वर्गों को तो 5 वर्ष की छूट दी गई है ईडब्ल्यूएस महिलाओं को भी छूट दी गई है लेकिन ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग को छूट नहीं दी गई है। इस वर्ग के अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं जो जायज है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के हितों के मद्देनजर आरपीएससी को निर्देशित कर आयु सीमा में छूट के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की मुख्यमंत्री से ज्ञापन में मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम किशोर शर्मा, श्री गौरव शर्मा, श्री सूरज कटारा, श्री दिलखुश शर्मा, श्री गौरव आदि युवा मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।

More from Zonal News