बीकानेर, 21 अप्रैल 2021। विप्र फाउंडेशन, बीकानेर शहर की तरफ से वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु आज रामनवमी के अवसर पर परकोटे के भीतर और बाहर विभिन मंदिरों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व को देखते हुवे शहर के रघुनाथसर कुआँ स्थित रघुनाथ जी मंदिर, साले की होली स्थित हनुमानजी मंदिर, पीरू महाराज की होटल के पास स्थित रघुनाथजी मंदिर, विश्वकर्मा गेट के पास शहर का प्रसिद्ध राम मंदिर, नत्थूसर गेट स्थित नाहरसिंह हनुमानजी का मंदिर और आशापुरा मंदिर में छिड़काव किया गया । विफा के महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी योगेश बिस्सा ने बताया कि गत कोरोना बीमारी में भी विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता लगातार 8 माह बीकानेर की जनता के साथ कभी सेनेटाइजर छिड़काव, घर घर आयुर्वेद काढ़ा वितरण के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे है। इस बार भी कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विफा के सचिव छोटूलाल चुरा ने लगातार 4 घण्टे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया।
विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में किया सेनेटाइजर छिड़काव।
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें