विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ राउरकेला ने बसन्त पंचमी पर की माँ सरस्वती अर्चना।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ राउरकेला ने बसन्त पंचमी पर की माँ सरस्वती अर्चना।

राउरकेला, 16 फ़रवरी 2021 । मंगलवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष में सेक्टर 2 स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ राउरकेला कि ओर से माता सरस्वती की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पूज्य श्री गणेशजी कि वंदना एवं माता सरस्वती जी पर समाज के बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुती दी गई। समाज की बहनों द्वारा माता सरस्वती जी कि पूजा एवं भजन प्रस्तुती एवं श्री गायत्री मंत्र का जाप किया गया। उसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, राउरकेला कि अध्यक्षा अनीता जी जोशी एवं सीमा चौमाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ कि प्रांतीय महासचिव आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन शर्मा,शिखा शर्मा, सचिव भँवरी पारीक, मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष कविता शर्मा, कार्यकारिणी सदस्या मोनिका शर्मा, वीणा शर्मा, वंदना शर्मा, उर्मिला शर्मा, विप्र फाउण्डेशन राउरकेला के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव रविकान्त शर्मा, सचिव प्रधुमन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा की उपस्थिति रही। विशेष आभार श्री सुभाष जोशी, माधवी पुरोहित, राखी पुरोहित, सरिता शर्मा, मंजु पारीक, विशाखा शर्मा, करुणा शर्मा, उत्सव शर्मा एवं बच्चों का जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

More from Zonal News