विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सूरत ने लव जिहाद की घटनाओं के विरुद्ध दिया ज्ञापन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सूरत ने लव जिहाद की घटनाओं के विरुद्ध दिया ज्ञापन।

सूरत, 27 अक्टूबर 2020 । सूरत में हिन्दू जागरण मंच महानगर,विप्र फाउंडेशन सूरत, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन एवं पारीक विकास ट्रस्ट सूरत के संयुक्त तत्वावधान में सूरत में रामु गोस्वामी हत्याकांड एवं बल्लभगढ़ हरियाणा में निकिता के हत्यारे तौफीक को पकड़ कर इनके द्वारा किये गए नारी अपराधों जैसे जघन्य अपराधों के लिए कड़ी से कड़ी और त्वरित सजा की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय के नाम सूरत जिलाधीश महोदय को दिया गया जिसमे मन की कि इस प्रकार की लव जेहाद की घटनाओं पर देश भर में लगाम लगे और दोषियों को अविलम्ब सजा दी जाये। इसके लिए हिन्दू जागरण मंच महानगर,विप्र फाउंडेशन सूरत, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन एवं पारीक विकास ट्रस्ट सूरत ने राष्ट्रपति महोदय के नाम सूरत जिलाधीश महोदय को ज्ञापन दिया और मांग की कि फास्टट्रेक में केस चलाकर जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले और बेटियों को सुरक्षा मिले ऐसी माँग ज्ञापन के माध्यम से की गयी।

More from Zonal News