विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर ईकाई ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मनाई ख़ुशी

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सवाई माधोपुर, ११ अप्रैल २०१८। राज्य सरकार द्वारा विष्णु के छठे अवतार भगवान् श्री परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर की ओर से मिठाइयां बांटी गयी और खुशियां मनाई गयी। इस अवसर पर विफा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव व्यास का वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बलदेव व्यास ने कहा की यह ब्राह्मणों के स्वाभिमान और संघर्ष की जीत है। युवा प्रकोष्ठ विगत तीन वर्षों से लगातार इसके लिए अथक प्रयास कर रहा था जिसका सुखद परिणाम आज प्राप्त हुआ है। विनोद शर्मा ने कहा की सम्पूर्ण विप्र समाज राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त करता है, इससे समस्त विप्रों में खुशी की लहर छा गयी है। वहीं आठवां वचन की प्रदेशाध्यक्ष सिंपल व्यास ने कहा की विफा के प्रयासों की यह तीसरी सफलता है, पहले भगवान् परशुराम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया, युवाओं के भविष्य सुधार के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सेलन्स के लिए राज्य सरकार द्वारा १८९४ वर्ग मीटर का भूखंड का आवंटन तथा अब अवकाश घोषित किया गया है, यह समस्त ब्राह्मणो की जीत है। इस अवसर पर लक्की गौत्तम, अरुण, विशाल, गौरव, अनुपम, प्रह्लाद,हनुमान पंचारिया, धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More from Zonal News