विप्र फाउंडेशन युवा मंच जोन 1 के द्वारा "Learn & Earn" का शुभारम्भ

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 30 जुलाई 2017 । विप्र फाउंडेशन युवा मंच जोन 1 के द्वारा जयपुर के इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान में हुई विप्र फाउंडेशन के "Learn & Earn" का देशव्यापी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। Indian institute of e-commerce के सहयोग से ब्राह्मण युवाओ को e- commerce की निशुल्क दी जाने वाली ट्रेनिंग का उदघाटन आज पूर्व डायरेक्टर जनरल पुलिस श्री ओमेंद्र भारद्वाज, मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति किरण शुक्ला (अध्यक्ष वित्त आयोग, राजस्थान) श्रीमती मीना शर्मा (वरिष्ट पत्रकार ) के द्वारा किया गया। श्री ओमेंद्र भारद्वाज जी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विप्र फाउंडेशन का बहुत ही अभिनव एवं प्रशंसनीय अभियान है। सामाजिक संघटनो को ऐसे ही कार्यक्रम करने चाहिए ताकि समाज की रीढ़ युवा वर्ग को प्रोत्साहन मिले। ज्योति किरण शुक्ला जी ने अपने संबोधन में युवा शक्ति से आव्हान किया कि खुद को पहचानो ओर जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करो। आज इस डिजिटल युग मे जहां e bussiness का इतना विस्तृत व्यापकता है। वहां अपनी कौशल को बढ़ाओ । मीना शर्मा जी ने कहा कि डिजिटिकरण का उपयोग सिर्फ फेसबुक, व्हाट्सप्प तक ही सीमित न करके बल्कि इसको व्यापार के उपयोग में भी ले। कार्यक्रम में ecommerce कोर्स की विस्तृत जानकारी तथा रजिस्ट्रेशन एवं इसके फायदे व स्कोप के बारे में बेंगलुरु से पधारे श्री रामसिंह राजपुरोहित ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शानदार तरीक़े से जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक व विफा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव व्यास ने युवाओ से आव्हान किया कि वे जागे एवं अपने भविष्य के बारे में सचेत रहे। अपनी शक्ति को पहचाने ओर अपने लिए एक लक्ष्य तय करें और पूरी निष्ठा उस लक्ष्य की प्राप्ति में लगा दे । विफा के प्रदेश सह संयोजक विनोद अमन, विफा जोन 1 के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवीशंकर जी शर्मा, प्रदेश महासचिव श्री राजेश कर्नल ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आठवाँ वचन की जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना गौत्तम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सामाज की उभरती हुई युवा पैरा एथलीट और आठवाँ वचन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शताब्दी अवस्थी का युवा सम्मान से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री पवन पारीक, श्री सुनील तिवाड़ी, श्री केदार शर्मा, श्रीमती सिम्पल व्यास, श्री जितेंद्र शर्मा , श्री सतीश शर्मा, श्री राजबिहारी शर्मा, श्री हितेश जोशी सहित सेकड़ो युवा उपस्थित थे।

More from Zonal News