विप्र फाउंडेशन, राजस्थान जोन-1डी की संयुक्त बैठक भरतपुर में संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन, राजस्थान जोन-1डी की संयुक्त बैठक भरतपुर में संपन्न।

भरतपुर,21 जुलाई 2020। भरतपुर में आयोजित इस संयुक्त बैठक में कार्यकारिणियों के विस्तार, विप्र समाज के उत्थान, संगठन में मजबूती, समाज समाज के प्रति युवाओं में जागृति लाने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद देना, विधवा व तलाकशुदा स्त्रियों के पुनर्विवाह विवाह पर विशेष चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी श्री दयाचंद पचौरी ने कहा कि प्रदेश कार्यालय द्वारा मांगे गये सुझावों को भरतपुर इकाई द्वारा समय पूर्व ही प्रेषित कर दिया जायेगा। असहाय, गरीब और जरूरतमंद वर-वधु के लिए वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। इस बैठक में ब्राम्हण बालकों को वेद-विद्द्या के ज्ञान के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने तलाकशुदा स्त्रियों के पुनर्विवाह पर जोर दिया। इस अवसर पर श्री दयाचंद पचौरी, उपाध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, जिलाध्यक्ष बृजभूषण पाराशर, ताराचंद शर्मा, सुरेश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश पाराशर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News