विप्र फाउंडेशन रामगढ ईकाई ने लम्बी उम्र की कामना की।

Zonal News Uncategorized

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

रामगढ 14 अगस्त 2018। विप्र फाउंडेशन रामगढ ईकाई ने 36 बरसों बाद पाकिस्तानी जेल से आजाद हुए गजानन्द शर्मा की घर वापसी की खुशी में रामगढ के विफा सदस्यों ने विश्वकर्मा मंदिर में पूजा की और आरती के बाद लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर विफा सदस्यों ने श्री गजानंद शर्मा की लम्बी उम्र की कामना भी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री प्रदीप शर्मा के आलावा रामगढ शाखा के अध्यक्ष रामभगत शर्मा, रबिलाष शर्मा, ओम प्रकाश जी शर्मा, जयकिशन जी शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News