विप्र फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा राज्य कार्यकारिणी गठित।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा राज्य कार्यकारिणी गठित।

रायगढ़ 21 जनवरी 2021। विप्र समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन अल्प समय में ही पूरे राज्य में प्रसिद्ध हो गई है। जिसके कारण लगातार इसका विस्तार भी पूरी राज्य में हो रहा है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्री चरण शर्मा फाउंडेशन के चेंबर ऑफ़ कॉमर्स शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम शर्मा की सहमति से महिला अध्यक्ष श्रीमती सोनाली शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। साथ ही जिला चैप्टर रायगढ़ के महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मीना राजेश शर्मा की नियुक्ति की है प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के कई महिलाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती राधा सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रश्मि रामचंद्र शर्मा, शिखा पुरोहित शामिल है। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना राजेश शर्मा को मनोनीत किया गया है जिला बॉडी बनाई जाएगी ज्ञात हो कि मीना शर्मा प्रसिद्ध व्यवसाई राजेश शर्मा की धर्मपत्नी है।

More from Zonal News