विप्र फाउंडेशन रायपुर चैप्टर द्वारा नवरात्रि प्रतिपदा पर भव्य महाआरती का आयोजन

Zonal News Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन रायपुर चैप्टर द्वारा नवरात्रि प्रतिपदा पर भव्य महाआरती का आयोजन

विप्र फाउंडेशन रायपुर चैप्टर द्वारा हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुढ़ियारी पड़ाव पर स्थित भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में आज नवरात्रि की प्रतिपदा पर रविवार सांय 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया।
यह आयोजन विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कचरू प्रसाद शर्मा जी के मार्गदर्शन में रायपुर जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं उनकी कार्यकारिणी के द्वारा किया गया। भगवान को ग्यारह किलो शुद्ध देशी घी के सुंदर लड्डु का भोग भी लगाया गया। श्री गिरीश शर्मा जी द्वारा बताया गया कि हर माह के प्रथम रविवार को ऐसी भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है ताकि उनके मन में भी ईश्वर के प्रति श्रद्धा भाव जगे।
आज के आयोजन में समाज के श्री प्रहलाद मिश्राजी,नरेश शर्मा जी,प्रीतिश शर्मा जी,प्रद्युमन सारस्वत,राजाबाबू सारस्वत,महेश शर्मा,मनीष शर्मा,दिनेश शर्मा,नवल तिवारी,संजू शर्मा,निखिल,श्रीमती प्रतिभा शर्मा,श्रीमती पिंकी बाजारी,जीआयुष शर्मा,तरुण शर्मा,विनायक,टीनू एवं विप्र फाउंडेशन के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

More from Zonal News