विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ ईकाई ने किया राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा का सम्मान

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

श्रीडूंगरगढ़, ७ मार्च २०१८। विप्र फाउंडेशन श्री डूंगरगढ़ ईकाई के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ स्थित पारीक भवन में राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील जी ओझा का सम्मान किया गया साथ ही वयोवृद्ध एंव गणमान्य विप्रबंधुओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वयोवृद्ध एंव गणमान्य विप्र बन्धु श्री पुर्णाराम पारीक, श्री डूंगरमल ओझा, श्री रेवंतमल उपाध्याय, श्री श्याम महर्षि, श्री बजरंगलाल ओझा, श्री श्रीकिशन पटवारी का भी सम्मान किया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत ने विप्र समाज को एकता के रूप में बन्धे रहने के साथ–साथ युवा पीढ़ी को कैरियर काउंसिल एंव डिजिटल इंडिया में जुड़ने और सामाजिक समरसता बनाये रखने की बात कही। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमान सुशील ओझा ने अपने वक्तव्य में सभी विप्र बन्धुवों का आभार जताते हुए कहा कि अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए एंव विप्र समाज को ऊँचाइयों की बुलन्दी तक पहुँचाने में सबको एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री श्याम महर्षि, श्री भंवर पुरोहित, श्री रमेश जाजडा, श्री सत्यदीप भोजक, श्री भगवान देव सारस्वत ने भी समाज को संघठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ के सभी विप्रबंधुओं का आभार जताया और कार्यक्रम का संचालन करते हुए विप्र आईटी सेल प्रदेश-अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चुरा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More from Zonal News