विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर द्वारा विप्र प्रीमियर लीग का आयोजन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर द्वारा विप्र प्रीमियर लीग का आयोजन।

सम्बलपुर, 19 फ़रवरी 2021। ओड़िसा के संबलपुर में विप्र फाउंडेशन ने विप्र प्रीमियर लीग का आयोजन किया है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री श्री शरद शर्मा ने बतया कि इस चार दिवसीय क्रिकेट मैच में कुल १२ टीमें भाग ले रही है। इस विप्र प्रीमियर लीग को लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी उत्साह है और आज इसके उद्घाटन पर युवाओं की भरी भीड़ दिखाई दे रही है। श्री शरद शर्मा ने बताया कि सभी टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चूका है और टीमों के खिलाडियों और उनके अभिभावकों के ठहरने एवं खाने-पीने की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है। इस विप्र प्रीमियर लीग में कटक, रायरंगपुर, संबलपुर, रांगली, बालेश्वर, राउरकेला, राजगांगपुर, बारगढ़, झारसुगुड़ा, काँटाबाजी, जूनागढ़ की क्रिकेट टीमें भाग ले रही है। संबलपुर के रेलवे ग्राउंड में आज से शुभारंभ हो रहा है।

More from Zonal News