विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर द्वारा अभूतपूर्व सेवा कार्य।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर द्वारा अभूतपूर्व सेवा कार्य।

सवाई माधोपुर, 12 अप्रैल 2021 । विप्र फाउंडेशन ने आज महर्षि गौतम जयंती व नव वर्ष २०७८ का मंगल शुभारंभ रणथम्भौर वाले श्री गणेश जी महाराज के चरणों में जल मन्दिर की स्थापना से किया। आमजन की सुविधार्थ सवाई माधोपुर में स्थापित इस प्याऊ का आज प्रातः ९ बजे उल्लासपूर्ण वातावरण में राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा, समाजसेवी श्री शिवदयाल शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा के कर-कमलों से सेवार्पण किया गया। इस मौके पर संस्था के अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। इस भागीरथी कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं का विशेषकर युवाओं का हृदय की गहराइयों से आभार। विप्र फाउंडेशन की बारह वर्षों की यात्रा में करोड़ों के खर्च से अनेक बड़े-बड़े कार्य संपन्न हुए है और कोई भी सेवाकार्य के लिए पहले बजट बनाया जाता है। परन्तु सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से और बिना अर्थ खर्च किये एक ऐसा उदहारण पेश किया है जिसे देख कर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है एवं सुख और शुकुन मिलता है। जिस अपनत्व के भाव से कार्यकर्ताओं ने इस जल मन्दिर का निर्माण किया है, मानो यहाँ ईश्वर की कृपा रूपी अमृत बरस रहा है। घास-फूस से बनी इस छोटी सी झोपड़ी ने इसे बनाने वाले कार्यकर्ताओं को हिमालयी ऊँचाई प्रदान की है। यह इस बात का प्रतीक है कि विप्र फाउंडेशन अब गाँव-ढाणी तक लोगों के दिलों में बस गया है। ऐसे कार्यों से संस्था अमरत्व प्राप्त करेगी। कल से श्री गणेश हो रहे इस पुण्य कार्य के लिए विप्र फाउंडेशन, सवाई माधोपुर परिवार का आत्मिक अभिनन्दन।

More from Zonal News