विप्र फाउंडेशन सीकर की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन सीकर की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

सीकर 23 जनवरी 2021 । विप्र फाउण्डेशन की जिला ईकाई के पदाधिकारियों की मीटिंग शनिवार को जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुन्दरिया की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जानकारी देते हुये महामंत्री एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा सबलपुरा वाले ने बताया कि मींटिग उपस्थित पदाधिकारियों के निर्णयानुसार आगामी 14 फरवरी को शपथग्रहण समारोह भव्यता से किया जायेगा। जिसमे समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस दौरान अरूण तिवाङी व कृष्ण गोपाल शर्मा को कार्यक्रम संयोजक व सहसंयोजक का दायित्व सौपा गया है। मींटिग मे जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुन्दरिया ने विफा के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा व नीमकाथाना से विनोद शर्मा को चैप्टर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। मींटिग से पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। तदुपरांत दो मिनट का मौन रखकर विफा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश जलधारी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। मींटिग मे सत्य पटेल,जय प्रकाश ऋषिका, विनोद शर्मा, सुधीर शर्मा, सुनील शर्मा, प्रहलाद पारीक,नरोत्तम शर्मा सहित विप्रजन मौजूद थे।

More from Zonal News