विप्र फाउंडेशन सूरत इकाई द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 31 मार्च 2019। सूरत के सरोली स्थित विप्र फाउंडेशन के ऑफिस विप्र गौरव भवन में श्री परशुराम जन्मोत्सव की रूपरेखा बनाने के लिए एक बैठक रखी गयी। विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन रविवार सुबह सिरौली के विप्र गौरव भवन में किया गया। बैठक में आगामी 7 मई को भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए निर्णय लिया गया कि सुबह 9:00 बजे विप्र गौरव भवन में भगवान श्री परशुराम की पूजा और हवन होगा इसके बाद में प्रतिभा सम्मान समारोह, लकी ड्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के आयोजन किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के सूरत जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग ने की। कार्यक्रम आयोजन के संयोजक श्री दिनेश शर्मा को बनाया गया। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री मीठा लाल जोशी ने किया। इस अवसर पर श्री दिनेश शर्मा, जेपी दीक्षित, दिनेश दाधीच सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं गौड़ ब्राह्मण परिषद ने उधना कडोदरा के परशुराम भवन में बैठक में भी हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाने का फैसला किया।