विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ इकाई द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ इकाई द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

हनुमानगढ़ 14 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन द्वारा टाउन क्षेत्र में निर्धन वर्ग के लोगों को उनकी जरूरत का सामान प्रदान किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन की जोन-1B की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि इलाके में भयंकर ठंड और शीतलहर के साथ असहनीय सर्दी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गर्म वस्त्रों की सहित अन्य जरूरत का सामान जुटा पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर तबके की जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए रविवार दोपहर गरम कंबल, जूती, जुराबे, मूंगफली, रेवड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन परोपकार की भावना के साथ समाज के दबे कुचले तबके की सहायता को सदैव तत्पर रहता है। भविष्य में सामाजिक उत्थान के इस तरह के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती मंजू शर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीमती गायत्री शर्मा, जिला मंत्री श्रीमती किरण , श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती शकुंतला शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती गिरिराज शर्मा तथा एडवोकेट श्री सुनील शर्मा सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

More from Zonal News