विप्र फाउण्डेशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउण्डेशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

कोलकाता, 12 अगस्त 2017। कोलकाता के बालीगंज स्थित होटल पार्क प्लाजा में विप्र फाउण्डेशन की वार्षिक साधारण सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस सभा में केन्द्रिय परामर्श समिति के सदसयगण, समस्त केन्द्रिय पदाधिकारीगण, केन्द्रिय कार्यकारिणी के समस्त सदस्यगण, सभी जोनों के प्रदेशाध्यक्षगण और प्रदेश महामंत्रिगण के अलावा विशेष आमंत्रित अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। ठीक एक बजे पण्डित कृष्णानन्द उपाध्याय ने मंत्रोच्चार द्वारा भगवान श्री गणेश जी महाराज और भगवान श्री परशुराम का पूजन किया और राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलाल सोती, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पदमभूषण श्री सुरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा,विसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तिवाड़ी ने अपने स्वागत भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत किया। राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था की सफलता संस्था के सहयोग से ही संभव है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोती जी ने इसकी कमान संभल राखी है और संस्था को अच्छी तरह से संचालित कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलाल सोती ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रथम महाकुम्भ से ही सब का सहयोग मिलता रहा है और आगे भी आप सब का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी कामना है क्योंकि कार्यकर्ता ही संस्था के लिए एकमात्र सम्बल है। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा स्व-परिचय दिया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री टी. आर. शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी गई जिसे सभी ने करतल ध्वनि द्वारा पारित किया।

More from Central News