विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का समारोह

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सिलीगुड़ी 25 सितम्बर 2016 मारवाड़ी ब्राह्मण विकास परिषद एवं विप्र फाउण्डेशन सिलीगुड़ी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ऋषि भवन में विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का समारोह पुर्वक अभिनन्दन किया गया। समारोह में विप्र फाउण्डेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव श्री टी. आर. शर्मा, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री सज्जन शर्मा, विफा जोन-7 के महासचिव श्री दिलीप सिखवाल तथा सिलीगुड़ी चैप्टर के सचिव श्री विकास पारीक को प्रसस्ति पत्र दे कर उनका अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जयगांव के श्री के. जी. पण्डित, ऋषि भवन के श्री राधेश्याम, राजेन्द्र शर्मा तथा सोनी शर्मा मंच पर उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन श्री कैलाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिलीगुड़ी, जयगांव, किशनगंज, राजगंज, कर्सियांग जलपाईगुड़ी आदि जगहों से अनेक विप्रजन उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की प्रगति एवं विकास होगा। कार्यक्रम में श्री सज्जन शर्मा, पण्डित श्रीनारायण कौशिक, श्री बजरंग शर्मा, श्री राजू शर्मा, श्री सुरेश पण्डित, श्री निरंजन शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री भोला शर्मा, श्री प्रेम शर्मा, श्री योगेश पारीक, श्री हेमंत पारीक सहित शहर के गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे।

More from Zonal News