विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 16 की एवम् हैदराबाद चैप्टर की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हैदराबाद, 9 अगस्त 2020। विप्र फाउण्डेशन ज़ोन १६ की कार्यकारिणी समिति एवम् हैदराबाद चैप्टर की कार्यकारिणी समिति की बैठक कल ९ अगस्त को ज़ूम पर सम्पन्न हुई। बैठक में विप्र केयर के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। हमारे आमंत्रण पर विशेष रूप से हमारे प्रिय श्री सुशील जी ओझा, संस्थापक, श्री श्रीकान्त पाराशर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी, श्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, श्री भगवान व्यास, राष्ट्रीय मंत्री बैठक में शामिल हुए। श्री सुशील ओझाजी ने विस्तृत रूप से विप्र केयर योजना के बारे में जानकारी दी। हमारे ज़ोन के प्रत्येक सदस्य ने इस योजना का स्वागत करते हुए पूर्ण रूप से अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री केशव शर्मा, श्री भगवान व्यास, श्री हरिकिशन ओझा, श्री आनन्द शर्मा सभी ने ११०००/- प्रति व्यक्ति तथा श्री प्रदीप खंडेलवाल ने ५०००/- एवं श्री हरिनारायण जी व्यास ने ५१०००/- के सहयोग की घोषणा की। लगभग ३५ सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। महामंत्री श्री मदन गोपाल व्यास के आभार प्रदर्शन के पश्चात सभा का समापन हुआ।

More from Zonal News