विप्र फाउण्डेशन जालोर (ग्रामीण) की कार्यकारिणी का गठन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जालोर, 15 जनवरी 2018। विप्र फाउण्डेशन जालोर ग्रामीण की बैठक प्रदेश महामंत्री माननीय जितेंद्रजी गौड के सानिध्य में बागरा मे सम्पन्न हुई। बैठक में विप्र फाउण्डेशन की कार्य योजना और उद्धेश्यों पर श्री महामंत्रीजी ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला महामंत्री दिनेश दवे नवीन ने जिले की पूर्व व आगामी गतिविधियां पर प्रकाश डाला। फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष श्री महिपालसिंहजी राजपुरोहित ने भी बैठक को सम्बोधित किया। उपस्थित विप्र समाज ने विप्र फाउण्डेशन की कार्य योजना को बहुत सराहा व सर्व सम्मति से जालोर ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे संरक्षक - उम्मेदसिंहजी राजपुरोहित, मोतीसिंहजी सांथु, भगवतप्रसादजी बागरा, अध्यक्ष-सुमेरसिंहजी राजपुरोहित, महामंत्री -शेखरजी भारद्वाज, प्रवक्ता -खीमसिंहजी राजपुरोहित मनोनीत किया। शेष कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष महोदय व महामंत्री को रविवार, 21 जनवरी 2018 तक बनाने हेतु निर्देश दिया गया। तत्पश्चात नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बताया कि जालोर ग्रामीण की जो जिम्मेदारी मिली है इसको हमारी कार्यकारिणी फाउण्डेशन के कार्य -उद्धेश्यों पर खरा उतरने का तन मन धन से प्रयत्नरत रहेगी। आगामी 25 फरवरी 2018 रविवार को फाउण्डेशन की अहम योजना "लर्न एंड अर्न" पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकाधिक समाज के भाई -बहिनों को भाग लेना चाहिए व अपने आर्थिक पक्ष को और मजबूत करना चाहिए। इस हेतु सम्पूर्ण जिले के जिम्मेदार बन्धु अभी से अपनी अपनी तहसील की योजना बनायें। बैठक में आसपास गांवों के बहुतायत में विप्र समाज के बुजुर्ग व युवा उपस्थित थे।

More from Zonal News