जालोर, 21 जनवरी 2018 विप्र फाउण्डेशन जालोर नगर की बैठक विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्रजी गौड साहब के सानिध्य में मंडलनाथ महादेव मन्दिर मे सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्रजी गौड ने विप्र फाउण्डेशन के उद्धेश्य व कार्य योजना पर विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्री महिपालसिंहजी ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया जबकि जिला महामंत्री दिनेश दवे ने जिले मे अब तक हुए कार्यक्रम व आगामी 4-5 फरवरी को जयपुर में होने जा रहे संस्कारोदय ( सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार ) कार्यक्रम में अपने अधिकाधिक बटूकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराने की अपील की। भावी कार्यक्रम में 25 फरवरी को एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा गया कि हमारे समाज के बेरोजगार व अल्पवेतन भोगी युवाओं के अति महत्व की योजना है उसमे पूरे जिले से अधिकाधिक हमारे युवा भाग लेवे इसकी प्रत्येक तहसील टीमों को अभी से योजना बनानी चाहिए। बैठक में सर्व सम्मति से नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया :- संरक्षक - श्री पं पवनजी दाधीच, अध्यक्ष - श्री ललित प्रसादजी दवे, उपाध्यक्ष - श्री निखिलजी दवे और श्री पोकरलाल, महामंत्री - श्री विजय गौड, मंत्री - श्री शैतानसिह राजपुरोहित, प्रवक्ता - श्री कर्णसिंहजी राजपुरोहित को मनोनीत करते हुए शेष कार्यकारिणी गठन के लिए नव मनोनीत अध्यक्ष व महामंत्री को निर्देशित किया गया। बैठक में अश्विनीजी श्रीमाली, सुरेन्द्रजी नाग, नरेन्द्रजी पी मनोजजी शर्मा, फाउण्डेशन के सिरोही जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
विप्र फाउण्डेशन जालोर नगर ईकाई की बैठक में कार्यकारिणी का गठन और संस्कारोदय पर चर्चा
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…