विप्र फाउण्डेशन जोधपुर ईकाई की बैठक संपन्न

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जोधपुर, ४ मार्च २०१८। देशभर में ब्राम्हणों की अग्रिणी संस्था विप्र फाउण्डेशन की जोधपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक बाई जी के तालाब स्थित फाउण्डेशन के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप-रेखा पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह, श्री परशुराम जन्म जयन्ती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, द्धितीय विप्र क्रिकेट प्रीमियर लीग, विप्र स्कालरशिप तथा लर्न एंड अर्न प्रोग्राम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी और सार्थक निर्णय लिये गये। जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत ने जोधपुर राजपुरोहित समाज द्वारा खेतेश्वर जयन्ती पर आमजन की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रख कर शोभायात्रा नहीं निकलने के निर्णय पर सराहना की। इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा, VCCI के जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष नवीन जोशी भी उपस्थित थे। इस बैठक में जिला महामंत्री अमित गौड़, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज सारस्वत, जिला सह-कोषाध्यक्ष रमेश गोस्वामी, जितेन्द्र पारीक, राकेश शर्मा, सुनील व्यास, राजेश शर्मा, सुभाष पारीक, अनूप गौड़ आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

More from Zonal News