विप्र फाउण्डेशन जोन-1, 1A और 1B के लिये वार्षिक दिशा-निर्देश

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउण्डेशन जोन-1, 1A और 1B के लिये वार्षिक दिशा-निर्देश

कोलकाता, 12 अगस्त 2017 विप्र फाउण्डेशन की वार्षिक साधारण सभा में जोन-1, 1A और 1B के लिये वार्षिक मार्गदर्शिका जारी की गयी है जिसे शीघ्रता से क्रियान्वित करना है। संगठनात्मक दृष्टि से तीनों जोनों को ये कार्य करने है,1. पूर्ण जोनल कार्यकारिणी का गठन। 2. जोनल कार्यालय हेतु कम से कम 300 स्कवायर फिट का भाड़े का या निजी स्थान। 3. एक सवैतनिक कार्यकर्त्ता की नियुक्ति। 4. युवा व महिला ईकाईयों का गठन। 5. कम से कम साल में दो बार प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक। जनहितार्थ और सामाजिक कार्यों के लिए जो कार्य करने है, वो है, 1. बारह उच्च शिक्षार्थियों के आवेदन। 2. 2400 छात्रों को ई-कॉमर्स ट्रेनिंग दिलवाना। 3. तीन सारथी केन्द्रों की स्थापना। 4. गौ-सेवा अभियानों में सक्रिय भागीदारी। 5. आठवां वचन और अहोभाग्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन। 6. जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन। 7. यज्ञोपवीत, संस्कार शिविर का आयोजन। 8. श्री परशुराम जयन्ति उत्सव का आयोजन। केन्द्रिय प्रकल्पों की भागीदारी के लिए 1. पचास विप्र शिक्षा निधि सहयोगियों के संकल्प पत्र। 2. वीसीसीआई चैप्टर्स की स्थापना में सहयोग। 3. "विप्र जयघोष" पत्रिका में अपेक्षित योगदान। इनके अलावा केन्द्रिय समिति द्वारा प्रेषित कार्यक्रमों को क्रियान्वित करना और जोनल समिति द्वारा लिये गये किसी भी कार्यक्रम के निर्णय को क्रियान्वित करना। इसके साथ ही प्रादेशिक, जिला और तहसील/चैप्टर की नियमावली भी जारी की गयी।

More from Central News