विप्र फाउण्डेशन जोन-16 की गवर्निंग कौंसिल की बैठक संपन्न

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हैदराबाद, 20 नवम्बर 2017 शहर में किंग कोठी स्थित दायमा भवन में जोन-16 के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवानदास व्यास की अध्यक्षता में गवर्निंग कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री श्री अरुण गौड़ ने बताया कि इस बैठक में विप्र फाउंडेशन के वर्तमान में संचालित प्रकल्पों जैसे कैरियर काउन्सलिंग, लर्न एंड अर्न, पं. रामनारायण शर्मा उच्च शिक्षा सहयोग योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवानदास व्यास ने विप्र फाउण्डेशन के उद्देश्यों और वर्तमान में संचालित प्रकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी। भावी कार्यकर्मों क बारे में बताते हुए श्री व्यास ने बताया कि विफा आगामी कुछ ही समय में राजस्थानी ब्राह्मण सभा के सयुंक्त प्रयास से विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मलेन का आयोजन करने जा रहा है। इस बैठक में श्री पूनमचंद सेवदा और अनिल गौड़ को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और श्री अरुण गौड़ को महामंत्री बनाया गया तथा पूर्ण कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा की जाने पर सहमति बनी। साथ ही VCCI के प्रांतीय चैप्टर की घोषणा करते हुए प्रबुद्ध समाजसेवी और उद्दोगपति श्री सोहनलाल दायमा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। बैठक में सर्वश्री प्रेमचंद शर्मा, हरिनारायण व्यास, रामदेव नगला, सुरेश गौड़, पुरुषोत्तम लाला, भागीरथ तिवाड़ी, रतनलाल व्यास, पूनमचंद सेवदा, बृजमोहन शर्मा, दीपक पारीक, मुकेश शर्मा मोहनलाल शर्मा, गयाप्रसाद, अरुण गौड़, सुरेश ओझा, हरिकिशन ओझा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

More from Zonal News