विप्र फाउण्डेशन जोन-17 के सरक्षक श्री बृजगोपाल आचार्य का कोलकाता के मुख्यालय में आगमन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

कोलकाता, 9 दिसम्बर 2017। विप्र फाउण्डेशन जोन-17 के सरक्षक श्री बृजगोपाल आचार्य के कोलकाता प्रवास के दौरान विप्र फाउण्डेशन के मुख्यालय "केसरकुंज" 19/1A, रॉय स्ट्रीट, कोलकाता पहुँचे। इस अवसर पर उनका पगड़ी पहना कर और शॉल ओढ़ा कर पारम्परिक स्वागत और सम्मान किया गया। श्री आचार्य ने कोलकाता में विप्र फाउण्डेशन के निज भवन होने को गौरवमयी बताते हुए श्री बनवारीलाल सोती के समर्पण को अद्वितीय और समाजसेवा का अनूठा रूप बताया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलाल सोती, राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद व्यास, राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तिवाड़ी, जोन-7 के महामंत्री श्री दिलीप सिखवाल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More from Zonal News