विप्र फाउण्डेशन जोन-18 की वीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बंगलुरु, 17 सितम्बर 2017 विप्र फाउण्डेशन जोन-18 के तत्वावधान में बंगलुरु के मैसूरु रोड स्थित स्वामीनारायण गुरुकुल ग्राउंड में दो दिवसीय विप्र प्रीमियर लीग (वीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीपीएल के इस दूसरे आयोजन में शहर के विभिन्न विप्र समाजों की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें सरल-सुपर किंग, केएमडीपी, गौत्तम चैलेंजर, पाराशर ब्रिगेड, पीके क्रिकेटर्स, शुभ इलेवन,मिस्टिक सेनर्जी और राइजिंग स्टार्स शामिल रही। प्रथम दिन इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया और सभी टीमों के बीच दो-दो लीग मैच हुए। इन मैचों में दोनों ग्रुप से सरल-सुपर किंग, पीके क्रिकेटर्स, केएमडीपी, मिस्टिक सेनर्जी सेमी फाइनल में पहुंची। दूसरे दिन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ खेल की शुरुआत की गयी। सरल-सुपर किंग बनाम ,पीके क्रिकेटर्स और केएमडीपी बनाम मिस्टिक सेनर्जी के बीच हुए मैचों में बरसात के चलते निर्णायक मैच नहीं हो पाया। बॉल आउट प्रणाली से आगे के मैच खेलते हुए पीके क्रिकेटर्स को वीपीएल 2017 के लिए वजयी घोषित किया गया। वीपीएल समिति में हरिराम सारस्वत, जगदीश आचार्य, राजेंद्र जोशी, राकेश पारीक, राजेंद्र तिवाड़ी और देवेंद्र शर्मा ने महती भूमिका निभाई। इस दो दिवसीय मैच को देखने विप्र समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News