विप्र फाउण्डेशन सिलीगुड़ी ईकाई ने मनायी परशुराम जन्मजयन्ति

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सिलीगुड़ी, २२ अप्रैल २०१८। सिलीगुड़ी के वर्द्धमान रोड स्थित ऋषि भवन में विप्र फाउण्डेशन सिलीगुड़ी ईकाई और मारवाड़ी ब्राह्मण विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व कल २१ अप्रैल को पत्रकार सम्मलेन रखा गया जिसमें पत्रकारों को विप्र फाउण्डेशन की पूर्ण जानकारी दी और कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा बताई गयी। महोत्सव का प्रारम्भ भगवान श्री परशुराम के पूजन और आराधना से किया गया। इस कार्यक्रम में भागलपुर के राजू शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसका उपस्थित जनसमूह ने खूब आनंद उठाया। तत्पश्चात ब्राह्मण समाज के विशिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद और भण्डारे का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर श्री तुलसीराम शर्मा, श्री गोपाल ओझा, श्री जुगलकिशोर शर्मा, डॉ. टोडरमल तिवाड़ी, श्री रामकुमार पारीक, श्री निरंजन शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री मनोज तेतरवाल, श्री संजय शर्मा, श्री नन्दलाल शर्मा, श्री सोहनलाल शर्मा सहित विप्र समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News