विप्र फाऊन्डेशन के पदाधिकारियों ने सूरत में गौड़ भवन का किया अवलोकन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 11 दिसम्बर 2017 सूरत शहर में गौड ब्राम्हण परिषद एक अग्रणी संस्था है और 2015 में सूरत में प्रायोजित विप्र महाकुम्भ की रुपरेखा एवं प्रथम चर्चा गौड भवन मे ही करके विप्र महाकुम्भ का परचम लहराया था। यही कारण है कि विप्र फाऊन्डेशन के अग्रणीयो की भावनऐं जुड़ी हुई है। इसलिए विप्र फाऊन्डेशन के अग्रणीय लोग गौड ब्राम्हण परिषद की धरती को प्रणाम करने भवन पर पधारे और भवन का अवलोकन किया। इस अवसर पर विप्र फाऊन्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील औझा, राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तिवाडी, राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री घर्मनारायण जोशी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर श्री विजय विप्लवी, श्री सांवरमल माटोलिया, श्री विष्णु प्रघान, श्री किशन शर्मा, श्री संदीप शर्मा और सभी विप्र अग्रणीयो ने समाज के सुदृढ़ संगठन की शुभकामनाओं के साथ बघाईया प्रेषित की तथा आभार व्यक्त किया।

More from Zonal News