विप्र फाऊन्डेशन, सूरत द्वारा प्रघानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत 17 अप्रैल 2017 । साउथ गुजरात ब्रम्ह समाज एवं विप्र फाऊन्डेशन द्वारा सोमवार को प्रघानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सबसे पहला मंच अठवा गेट पर रिंग रोड के टर्न पर ( बड़ा स्टेज) बनाया गया। जहाँ पर एक मिनट रूककर प्रधानमंत्री जी ने हमारा अभिवादन किया। विफा के सभी सदस्यों ने विशेष ड्रेसकोट (विप्र महाकुंभ की टी-शर्ट) पहन रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूरत आगमन पर रविवार तथा सोमवार दोनों दिन ही सूरत के नागरिक उनके अभिनन्दन के लिए पलक पांवड़े बिछा रखे थे । काफी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनो ने उनके स्वागत के लिए विशेष प्रबन्ध किया । हालाँकि रविवार को रोड शो में खुले में सबका अभिवादन स्वीकार करने वाले प्रधानमन्त्री महोदय ने सोमवार को बंद गाड़ी के अंदर से ही झलक दिखलाई लेकिन फिर भी लोगो ने काफी उत्साह से स्वागत किया और आनन्दित हुए । अठवागेट पर गुजरात ब्राह्मण समाज और विप्र फाउंडेसन द्वारा सन्त विजयानन्द महाराज की सानिध्य में अभिनन्दन किया । इस अवसर पर काफी संख्या में वेदपाठी ब्राह्मणों ने ऋचाओं का सस्वर पाठ किया । मौके पर जयंत शुक्ला , जगदीश दवे, सांवरमल माटोलिया, दिनेश शर्मा, प्रीतम शर्मा, रामप्यारे शर्मा, सुधा पांडे, बीना बेन ब्रह्मभट्ट, सज्जन महर्षि, किशन शर्मा, राधे शर्मा, योगेश दाधीच, गौरव श्रीमाली, प्रदीप पारीक सहित अनेक अग्रणी विप्र इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

More from Zonal News