विफा उदयपुर ने दिया जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

उदयपुर, 13 अक्टूबर 2017। विगत दिनों खेमपुरा निवासी स्व. विनोद शर्मा द्वारा सम्पूर्ण परिवार व स्वयं को आत्महत्या को अंजाम दिया गया। ब्रह्म समाज और विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में इसकी निष्पक्ष जाँच के लिये जिला पुलिस अधीक्षक के नाम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, शहर को ज्ञापन देकर मांग की कि इस पुरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जाँच करवा कर वास्तविक सच्चाई का पता लगायें और उसमें लिप्त दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीकान्त जोशी, विफा शहर जिलाध्यक्ष श्री हिम्मतलाल नागदा, विफा युवामंच के श्री भूपेंन्द्र मेनारिया, श्री भूपेश चौबीसा, प्रदेश सयुंक्त सचिव श्री हरीश आर्य, कैलाश शर्मा, मोहनलाल, सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

More from Zonal News