विफा के अभीयान "आठवां वचन" में 3,30,000 बच्चों द्वारा भ्रूण हत्या नहीं करने का वचन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

गुरुग्राम, 8 दिसम्बर 2016 । विप्र फाउण्डेशन व रैड क्रोस सोसाइटी द्वारा आठवां वचन फिल्म दिखानें का सिलसिला निर्बाध रूप से लगातार चल रहा है । विप्र फाउण्डेशन के प्रकल्प आठवां वचन और रैड क्रोस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दिखाई जाने वाली "आठवां वचन - एक प्रतिज्ञा" नामक फिल्म अब तक 48 स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण स्तर पर दिखाई जा चुकी है और 3,30,000 बच्चों को भ्रूण हत्या नहीं करने का वचन दिलाया जा चुका है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" अभियान के चलते विप्र फाउण्डेशन आठवां वचन के संयोजक रामनिवास शर्मा द्वारा लड़कों व लड़कियों को आठवां वचन दिलाया जाता है। कन्या भ्रुण हत्या के खिलाफ यह भारत बर्ष का सबसे बड़ा अभीयान चलाया जा रहा है और यह अभियान देश का अभियान बन जाएगा, संस्था का एक ही संकल्प है - "भ्रूण हत्या रोकणीया, पहला हरियाणा होगा" । इन कार्यक्रमों में बड़े-बड़े जनप्रतिनिधिगण, उच्च दर्जे के पदाधिकारीगण एवं विशिष्ठ व्यक्तितव उपस्थित हो चुके है। से दिनांक 08-12-2016 के बीच जिन संस्थानों में "आठवां वचन - एक प्रतिज्ञा" नामक फिल्म दिखाई गयी उनके नाम है :-राजकीय उच्च विद्यालय, दौलताबाद,भारत हाई स्कूल, दौलताबाद , राजकीय उच्च विद्यालय, धनवापुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कादरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनकोट, स्व. अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल, माता रोड, गुरुग्राम, मुडलाना-ब्लॉक के गावं बरोदा बुटाणा,गाँव फाजिलपुर बादली, तहसील - पटौदी, गुरूग्राम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बन्धवाड़ी, गुरूग्राम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्वाल पहाड़ी, गुरूग्राम आदि। विप्र फाउण्डेशन आठवां वचन के संयोजक रामनिवास शर्मा ने कहा कि "अपनें स्कूल में ,गावं में, मौहले में, सोसाइटी में , सैक्टर में ,कस्बे में फिल्म को जरिया बना कन्या भ्रुण हत्या को जड़से ऊखाड़ फैंकना चाहते है तो हमें सम्पर्क करें और इस बुराई को खत्म करनें का संकल्प लें सतीप्रथा बाल विवाह जैसी भैयंकर बुराइ खत्म हो सकती है तो कन्या भ्रुण हत्या की बुराइ क्यों नहीं खत्म हो सकती"।

01-12-16-av-copy 01-12-16-av 05-12-16-av 06-12-16-av 07-12-16-av-1 08-12-16-av 16-11-16-av 17-11-16-av 19-11-16-av 21-11-16-av 22-11-16-av 23-11-16-av 26-11-16-av 28-11-16-av 29-11-16-av 30-11-16-av

More from Zonal News