विफा के आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान में सांसद विधायक ब्यूरोक्रेट भी जुटे।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विफा के आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान में सांसद विधायक ब्यूरोक्रेट भी जुटे।

जयपुर 26 अप्रैल 2020 । एक करोड़ दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक मंत्र के जाप में साधु संतो, पंडितों और विप्र समाज के साथ सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, अन्य राजनेता, ब्यूरोक्रेट, जज सहित विभिन्न क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों की जुटी हुई है ।ताकि सबसे खतरनाक कोरोना नामक बीमारी से देश को बचाया जा सके। मंत्र जाप की शुरुआत शनिवार शाम रेवासा धाम से शुरू हुई थी जो 28 अप्रैल आदि शंकराचार्य जयंती तक चलेगी। लॉक डाउन के कारण मंत्र जाप लोग अपने-अपने घरों में बैठकर ही कर रहे हैं। इस अनुष्ठान में जयपुर के सांसद श्री रामचरण बौहरा, चित्तौड़ सांसद श्री सी पी जोशी, मावली विधायक श्री धर्म नारायण जोशी, रतनगढ़ विधायक श्री अभिषेक महर्षि पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री श्री भवानी जोशी, राज्य उपभोक्ता संरक्षण मंच के सदस्य श्री शैलेंद्र भट्ट, पाली जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष श्री यतींद्र प्रकाश शर्मा, जोधपुर बीकानेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, पूर्व आईपीएस श्री हरिप्रसाद शर्मा, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, हरियाणा डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जीएल शर्मा, बादली विधायक श्री कुलदीप वत्स, जाजपा के प्रवक्ता श्री योगेश हिलालपुरिया आदि शामिल थे। पश्चिम बंगाल में कार्यरत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी संकल्प कर्ता में शामिल थे।

More from Zonal News