जोधपुर, १८ अप्रैल २०१८। विप्र फाउंडेशन जोधपुर ने चांदपोल के पंथेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्रीराधारानी गौ चिकित्सालय में प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध का संकल्प लेकर तथा गायों की पूजा कर परशुराम जन्मोत्सव को अलग अंदाज से मनाया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सारस्वत ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कथावाचक, भागवताचार्य पंडित मनीषभाई जी ओझा के द्वारा महाआरती एवं गौ पूजन किया गया । इस दौरान विप्र फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं ने महापौर घनश्याम जी ओझा की उपस्थिति में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का संकल्प लिया। इस अवसर पर पण्डित मनीषभाई जी ओझा ने भगवान परशुराम की शिक्षाओं तथा उनके द्वारा गाय की रक्षा के लिये किये गये कार्यों पर अपने विचार रखें। उन्होनें विप्र फांऊण्डेशन द्वारा किये गये इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को अपना समय और धन ऐसे कार्यों में लगाना चाहिए जिससे हिंदू धर्म और संस्कृति का विकास हो। उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव के दिन यदि गाय की सेवा का अवसर मिलता है तो यह परम पुण्य का कार्य होता है। वेदमूर्ती भगवताचार्य ने भगवान परशुराम जी द्वारा की गई गायों की सेवा के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम द्वारा बताये गये सिद्धांतों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है तथा यह आज की सबसे बड़ी जरूरत भी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर घनश्याम जी ओझा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में गाय के प्रति सेवाभाव जागृत होता है उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव के दौरान किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को गाय की रक्षा एवं उसकी देखभाल के संकल्प लेने से कार्यक्रम की सार्थकता बढ़ जाती है । महापौर ने प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ गायों की भी रक्षा हो सकेगी। प्लास्टिक के कारण ही गाय असमय काल ग्रसित हो रही है। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि विप्र फाउंडेशन के सभी कार्य समाज के उत्थान तथा समाज के विकास के लिए आयोजित किये जाते रहे हैं। उन्होंने विप्र फाउंडेशन के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा विप्र फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले कार्यों से प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि समाज को अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए गाय के उत्थान कार्यक्रमों को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा गायों के उत्थान तथा बालकों में शिक्षा संस्कार के विकास के लिए देश भर में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम होने से आम जनता में गाय की रक्षा तथा गायों की सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को इस ओर आगे बढ़ना चाहिए जिससे बाल्यावस्था में ही बच्चों को गाय के प्रति सेवा भाव तथा संस्कार उत्पन्न हो सकेंगे। श्रीमती राजपुरोहित ने कहा कि वह पहली बार विप्र फाउंडेशन के इतने बड़े कार्यक्रम में उपस्थित हुई है और उन्हें यह जानकर बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त हुई कि विप्र फाउंडेशन गायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों से निश्चित रूप से ब्राह्मण समाज का भला होगा। इस अवसर पर सारस्वत समाज के अध्यक्ष आर. के. ओझा, परशुराम सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा, विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेशाध्यक्ष डा रवि शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा, बीसीसीआई के अध्यक्ष नवीन जोशी, आईबीएफ के जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत, युवा अध्यक्ष कैलाश व्यास, श्रवण त्रिवेदी, विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री अमित गौड़, अरूण शर्मा, रमेश गोस्वामी, अमित गोस्वामी, पं पंकज श्रीमाली, राजस्थान एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कपिल बोहरा, महासचिव धनराज वैष्णव, सचिव दिलीप शर्मा, राकेश ओझा, मोहित ओझा, अमीत राजपुरोहित सहित विप्र बंधु उपस्थित थे । विप्र फाउंडेशन के जोधपुर जिलाध्यक्ष कैलाश सारस्वत ने विप्र फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में लर्न एंड अर्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जोधपुर में भी इस उत्कृष्ट कार्यक्रम का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। श्री सारस्वत ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोधपुर द्वारा श्री राधारानी गौशाला में 40 क्विंटल चारे तथा अन्य खाद्य पदार्थ का भेंट किये। अंत में विप्र फाउंडेशन जोधपुर के जिला महामंत्री अमित गोड ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विफा जोधपुर ईकाई द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध का संकल्प और गौपूजन
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…