बेंगलूर दिसम्बर 2017 । राज्यसभा में मुख्य सचेतक एवं राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायणलाल पंचारिया के बेंगलूर प्रवास पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने होटल में स्वागत सत्कार किया।विफा जोन 18 के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में नरेश पारीक,कैलाश जोशी, हरिराम सारस्वत, जगदीश आचार्य, राजेंद्र जोशी व राजेंद्र तिवाड़ी सहित अनेक विप्र बंधू इस अवसर पर मौजूद रहे। पंचारिया को मैसूर पगड़ी,शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।उल्लेखनीय है कि पंचारिया यहाँ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो हेतु आवंटित बजट राशि के खर्च की निगरानी करने वाली 15 सदस्यीय समिति के सदस्य के रूप में टीम के साथ पहुँचे।इस मौके पर पंचारिया ने उपस्थितजनों से संक्षिप्त परिचयात्मक संवाद में कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश में परिवर्तन सुधार के लिए सिस्टम में बदलाव जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि हाल के समय में कालेधन व भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए नोटबंदी से हुई आमजन को परेशानी अल्पसमय की दुविधा है मगर भविष्य में इसके सुखद परिणाम नजर आएंगे। पंचारिया ने कहा कि केंद्र सरकार के आगामी बजट में ही इसका सकारात्मक और बेहतरीन परिणाम दिखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1947 में देश जरूर स्वत्रंत हुआ मगर आर्थिक रूप से आजादी अब ही होगी। राज्यसभा सांसद पंचारिया के मुताबिक देश का व्यापारी व्यापार करते हुए भी आज तक सैदव टेंशन में अर्थात चिंताग्रस्त रहा है, अनेक प्रकार के टैक्स देने के बाद भी वह भयभीत ही रहता है। ऐसे में शीघ्र ही इन्कम टैक्स नाम की बीमारी का खात्मा देश से होगा। उन्होने कहा कि जहां तक मेरा मानना है कि दो हजार का नया नोट भी जल्द ही पुनः बंद होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आयकर विभाग पर लगाम कसने की तैयारी से व्यापारियों सहित हर वर्ग को राहत मिलेगी। पंचारिया के अनुसार प्रथानमंत्री नरेंद्र मोदी सकारात्मक एवं दूरदर्शी सोच की योजनाओं को लागू कर देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में अग्रसर है।
विफा जोन-18 ने किया नारायणजी पंचारिया का सत्कार
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…