विफा पदाधिकारियों ने किया श्री परशुराम जन्मस्थली का दर्शन। मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख रूपये की घोषणा की।

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विफा पदाधिकारियों ने किया श्री परशुराम जन्मस्थली का दर्शन। मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख रूपये की घोषणा की।

इंदौर,15 जुलाई 2018। विप्र फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारियों ने सुबह 7 बजे इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर जानापाव पहाड़ी पर स्थित भगवान श्री परशुराम जी के जन्म स्थान पर जाकर भगवान श्री परशुरामजी के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। वहां के मुख्य पुजारी पण्डित गोपालनंदजी, श्री विरेन्द्र जी शर्मा सहित अनेक पंडितों ने विफा पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा श्री परशुराम के उस जगह के चरित्र- चित्रणों का विवरण किया। मुख्य पुजारी पण्डित गोपालनंदजी ने श्री परशुराम कुण्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह कुण्ड चम्बल नदी सहित 6 नदियों का उद्गम स्थल है। उन्होंने नव निर्माणाधीन श्री परशुराम मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के निमित सरकार से कुछ राशि मंजूर हो चुकी है और शीघ्र ही एक भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा। वहां के संस्थापकों ने मंदिर प्रांगण में स्वागत कार्यक्रम रखा और अल्पाहार के साथ सबका श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन की तरफ से मंदिर निर्माण हेतु ११ लाख रूपये की राशि की घोषणा की।

More from Central News