विफा बना सेतु - वॉचमेन का बेटा बना एम.सी.ए., जताया विप्र फाउंडेशन का आभार।

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विफा बना सेतु - वॉचमेन का बेटा बना एम.सी.ए., जताया विप्र फाउंडेशन का आभार।

कोलकाता, 30 जुलाई 2018। अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये वॉचमेन की ड्यूटी कर रहे एक पिता ने भारी तकलीफों के बावजूद अपने बच्चों के सपनों को भी जिंदा रखा। आर्थिक तंगी के उपरांत स्कूली शिक्षा पूर्ण करवाई। जयपुर के इन सज्जन का लड़का एक होनहार बालक था और भी पढ़ना चाहता था। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-१ के महामंत्री एडवोकेट राजेश कर्नल को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उन विप्र सेक्युरिटी गार्ड को सलाह दी कि वे संस्था की वैद्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत आवेदन करे। संस्था द्वारा प्रार्थी की योग्यता जांच कर उसे तत्काल सहयोग प्रेषित किया गया। गोविन्ददेव जी की कृपा से एस.एस.जैन सुबोध पी.जी.कॉलेज के इस छात्र ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से 80% नम्बर प्राप्त कर M.C.A. कर ली है। कल खुशी से झूम रहे बालक ने विप्र फाउंडेशन के मुख्यालय पर फोन कर कहा मैम, मुझे एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में जॉब भी मिल गया है। मैं जल्द ही समाज के पैसे वापस लौटाने शुरू कर दूँगा। विप्र फाउंडेशन परिवार के सभी लोगों के लिये शायद इससे ज्यादा खुशी की कोई और बात नहीं हो सकती कि धीरे धीरे एक के बाद एक कुटुम्ब पालकों का निर्माण हो रहा है। अबतक संस्था की इस योजना से सहयोग प्राप्त ऐसे कुल 186 युवा है, सूचि निरन्तर बढ़ रही है। निश्चित ही तसवीर बदल रही है। सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं का आभार-अभिनन्दन।

More from Central News