श्रीगंगानगर, 11 नवम्बर 2018। मतदान के प्रति सबको जागरूक करने और गौ, गायत्री और गीता का सन्देश घर-घर पहुँचाने के लिये के लिए शहर के जवाहर नगर स्थित गायत्री धर्मशाला से प्रदेश भर के लिये विप्र फाउंडेशन जोन-१ए द्वारा चैतन्य रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय सचिव व रथयात्रा प्रभारी श्री विष्णु पारीक ने बताया कि इस चैतन्य रथयात्रा के माध्यम से प्रदेशभर के १० जिलों में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में शतप्रतिशत मतदान करने और गौ, गायत्री व गीता की संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। श्री पारीक ने बताया कि यह यात्रा प्रदेशभर में ३ हिस्सों में निकलेगी, १० नवंबर को जयपुर से, ११ नवंबर को श्रीगंगानगर से और १२ तारीख को राजसमंद जिले से शुरू होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, प्रदेश सचिव एल. डी. तावणियां, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सारस्वत, जिला महामंत्री प्रवीण गौड़, पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष सहदेव शर्मा, प्रतीक पारीक, रमेश शर्मा, महेश सारस्वत, विजय शर्मा, सतपाल शर्मा, महावीर शर्मा, विनोद गौत्तम, अशोक गौत्तम, सचिन शारद, श्रवण पारीक, रणवीर शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, जयनारायण सारस्वत, भगवती प्रसाद कायल, द्वारकाप्रसाद शर्मा सहित अनेक विशिष्टगण उपस्थित थे।
विफा श्रीगंगानगर से हुआ चैतन्य रथयात्रा का श्रीगणेश।
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…