विसीसीआई जोधपुर चैप्टर द्वारा श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, चेन्नई का स्वागत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जोधपुर, 6 दिसंबर 2019। राजस्थानी हेल्थ फाउंडेशन, चेन्नई के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद शर्मा के जोधपुर प्रवास के दौरान विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के जोधपुर चैप्टर के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर VCCI के अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र जोशी ने श्री जगदीश प्रसाद शर्मा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका सम्मान किया। श्री जोशी ने विप्र फाउंडेशन के प्रकल्प विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री मुकुल अंगिरस, महामंत्री श्री कैलाश ओझा, सहसचिव श्री निरंजन प्रसाद दाधीच, एवं कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र व्यास भी उपस्थित थे।

More from Zonal News