शनिवार 7 सितम्बर 2024 को जयपुर प्रवास पर आए सूरत महानगर पालिका के महापौर

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

शनिवार 7 सितम्बर 2024 को जयपुर प्रवास पर आए सूरत महानगर पालिका के महापौर

शनिवार 7 सितम्बर 2024 को जयपुर प्रवास पर आए सूरत महानगर पालिका के महापौर श्री दक्षेश मावानी का विप्र फाउंडेशन की ओर से अभिनंदन किया गया। सूरत महापौर ने बताया कि उन्हें इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस की ओर से राष्ट्रीय संयोजक डॉ हर्षा त्रिवेदी का पत्र प्राप्त हुआ है। ISPAC के अनुरोध पर शीघ्र ही महानगर पालिका की ओर से सूरत में भगवान परशुराम जी के नाम पर एक सर्किल बनाया जाएगा। श्री मावानी का अभिनंदन करने वालों में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, जोन-1 प्रदेश संगठन महामंत्री सतीश शर्मा, ISPAC के राष्ट्रीय प्रभारी प्यारेलाल शर्मा, पार्षद मुकेश शर्मा काका, पारस जैन, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष रमेश मावेवाला, जोन-1C के संगठन महामंत्री राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, जोनल मीडिया प्रभारी राहुल पांडे व रामबाबू शर्मा आदि उपस्थित थे।

More from Zonal News