श्री चन्द्रप्रकाश शर्मा को विप्र फ़ाउण्डेशन की गौ संवर्धन योजना का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

श्री चन्द्रप्रकाश शर्मा को विप्र फ़ाउण्डेशन की गौ संवर्धन योजना का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया

मुंबई, 21 अक्टूबर 2017। विप्र फ़ाउण्डेशन की सफलतम एवं महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक "गौ संवर्धन योजना" ने परम गौसेवी, ब्राह्मण समाज के सशक्त हस्ताक्षर, ओजस्वी, तेजस्वी एवं प्रखर कार्यकर्ता श्री कुलदीप राजपुरोहित के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य किया है। गौ संवर्धन के भाव से देश भर के अनेक समाजजन प्रेरित होकर इस देवीय कार्य हेतु तत्पर हुए हैं। गौ संवर्धन योजना से व्यापक स्तर पर गुणीजनों को जोड़ने के उद्देश्य से श्रीमाधोपुर तहसील के मूल निवासी, युवा उद्यमी श्री चन्द्रप्रकाश शर्मा को विप्र फ़ाउण्डेशन की इस योजना का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। अनन्य गौ भक्त श्री शर्मा, जिन्हें लोग प्यार से "सी.पी." के नाम से पुकारते हैं, वर्तमान में साड़ी, स्टील, रियल इस्टेट जगत के देदिप्यमान सितारे हैं। आपका व्यवसाय जयपुर, कोलकाता, श्रीमाधोपुर आदि स्थानों पर प्रतिष्ठित है। आपने अति वृष्टि से प्रभावित गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा में लगभग २८ लाख रुपयों की लागत से निर्मित होने वाले एक गोष्ठ के निर्माण की घोषणा करते हुए गो संवर्धन के कार्य हेतु समर्पित भाव से प्रयत्न करने का संकल्प लिया है। श्री शर्मा ने आज 22 अक्टूबर 2017 को मुंबई में आयोजित विप्र फ़ाउण्डेशन की महाराष्ट्र ईकाई के समारोह में पदभार ग्रहण किया।

More from Central News