श्री सुभाषजी बहड़ विप्र फ़ाउण्डेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

श्री सुभाषजी बहड़ विप्र फ़ाउण्डेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल

कोलकाता, 21 अक्टूबर 2017। ब्राह्मण समाज के सक्रिय, समर्पित, यशस्वी एवं उज्जवल व्यक्तित्व के धनी, लोकप्रिय जनसेवक श्री सुभाषजी बहड़ को विप्र फ़ाउण्डेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया है। श्री बहड़ जी कांग्रेस जिला सचिव रह चुके है और कांग्रेस के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य भी रह चुके है। सामाजिक स्तर पर राजस्थान ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह कर आपने गौरवमयी कार्य किये है। राजस्थान प्रदेश संयोजक श्री मुकेश दाधीच एवं सह-संयोजक श्री विनोद अमन ने श्री बहड़ जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल किये जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनके अनुभवों से संगठन लाभान्वित होगा।

More from Central News